ब्राह्मण, गाय ,गंगा,व तुलसी कभी अशुद्ध नहीं होते।
विप्र समाज में जो गरीब है,उन्हे सहयोग कर बराबरी पर लाना होगा।
कौन क्या कहता है इसकी परवाह ब्राह्मण समाज को करने की ज़रूरत नहीं है।
Newsalert9
उत्तर प्रदेश (डेस्क)
बिहार के बगहा मे ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य सम्मान समारोह में, केन्द्रीय मंत्री सतीश चन्द्र दूबे को सम्मानित किया गया।भगवान परशुराम के प्रिय शस्त्र (फरसा ) प्रतीक चिन्ह के रूप में भेंट किया गया। विप्र समाज से सम्मान पाकर अह्लादित मंत्री ने कहा कि सनातन सुरक्षित रहेगा तभी देश सुरक्षित रहेगा।
पहली बार ब्राह्मण समाज ने दिखाई एकजुटता—-
ब्राह्मण विद्वत समाज के हजारों लोग बगहा स्थित उमाशंकर तिवारी महिला महाविद्यालय के परिसर में जुटे। क्षेत्र के इतिहास में यह पहला ऐसा अवसर था जहां ब्राह्मण समाज के लोग इतनी बड़ी संख्या में एक साथ मौजूद रहे। केन्द्रीय राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दूबे के पहुंचने पर वैदिक मंत्रोचार व शंख ध्वनि से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया।

लाख विपत्ति आए परंतु ब्राह्मण अपने धर्म पर अडिग रहा है। समाज व देश के लिए सर्वस्व अर्पित करने की ताकत ब्राह्मण में हमेशा विद्यमान रही है —
उपस्थित विप्र समाज के सामने सिर झुकाकर अभिवादन करते हुए सतीश चन्द्र दूबे ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के एकजुट होकर यहाँ पहुंचना हमारे लिए गर्व की बात तो है ही क्षेत्र के लिए एतिहासिक भी है।विप्र समाज पर लाख विपत्ति आ जाए ,परंतु वह धर्म नहीं बदलता ,इतिहास गवाह है कि देश व धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया,उदाहरण के लिए बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय को देखा जा सकता है।हम भगवान परशुराम को अपना आदर्श मानते हैं इससे किसी को परेशान नहीं होना चाहिए।अब समय की जरूरत है कि ब्राह्मण समाज भी संगठित हो। हम किसी धर्म ,जाति ,मजहब के विरूद्ध नहीं है ,हम सभी का सम्मान करते हैं। ब्राह्मण हमेशा समाज का हित करता है,समाज के हित के लिए ऋषि दधीचि ने अपना शरीर दान कर दिया था ,हमारी परंपरा गौरवशाली रही है। मंत्री ने कहा कि हमे गर्व है कि पहली बार इस तरह के कार्यक्रम आयोजित हुए।उन्होने कहा कि 2025 के चुनाव में विप्र समाज निर्णायक भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर सम्मान समारोह के आयोजक मंडल के सदस्य सहित बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग मौजूद रहे ।।
