Newsalert9 (कुशीनगर)
मानव सेवा संस्थान गोरखपुर के द्वारा बाल अधिकारों की सुरक्षा और बाल विवाहों की रोकथाम के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अक्षय तृतीया के दिन धर्मगुरुओं, पुरोहितों और मौलवियों के बीच यह अभियान चलाकर इन्हें जागरूक किया जाएगा।
बाल विवाह निषेध अधिनियम के बारे में जागरूकता
संस्थान के कार्यकारी निदेशक मयंक त्रिपाठी ने बताया कि बाल विवाहों की रोकथाम के लिए विभिन्न धर्मों के विवाह संपन्न कराने वाले पुरोहितों, मौलवियों और धर्म गुरूओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है।
बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए कार्य
मयंक त्रिपाठी ने बताया कि संस्थान देश में नागरिक समाज संगठनों के साथ सहयोगी संगठन के रूप में चाइल्ड मैरेज फ्री इन्डिया,, बाल अधिकारों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए कार्य कर रही है। इस अभियान के माध्यम से बाल विवाहों की रोकथाम और बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।
बाबा की रिपोर्ट —
