छितौनी रेलवे स्टेशन पर  चला सफाई अभियान ।बजट मिलने से जोश हाइ।।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नगरपंचायत के नागरिकों ने लिया हिस्सा ।।

Newsalert9

कुशीनगर

वर्षों से विरान पड़े ,छितौनी रेलवे स्टेशन के दिन बहुरने की उम्मीद से जोश में आए ,संघर्ष समिति के सदस्यों व नगर वासियो ने बृहद सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ बनाया जा रहा है। यहाँ भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई जाएगी।

  सोमवार को छितौनी नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद की मौजूदगी में नगर के कर्मचारियों व छितौनी-तमकुही रेल चलाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने  रेलवे स्टेशन व आसपास वृहद सफाई अभियान चलाया। स्टेशन परिसर व रेलवे लाइन पर वर्षों से जमे झाड़ियों को काटने के बाद स्टेशन परिसर अब स्वच्छ दिखने लगा है।

परियोजना के लिए बजट मिलने से जोश हाइ।।।

उल्लेखनीय है कि छितौनी -तमकुही रेल परियोजना कइ वर्षो से ठंडे बस्ते मे पड़ी थी। नगर के जागरूक लोगों ने संघर्ष समिति बनाकर ,बुगुल फूंका,तो जनप्रतिनिधि भी सक्रिय हो गये।इसका असर हुआ और सरकार ने बजट में कुछ धनराशि आवंटित कर ,परियोजना को पुनर्जीवित कर दिया। इससे उत्साहित लोग साफ सफाई कर स्टेशन को सुंदर लुक देने में जुट गये हैं।

 नगरपंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद ने कहा कि विश्व निर्माता भगवान विश्वकर्मा की जयंती और वर्षों से लंबित इस रेल परियोजना को बजट मिलने की खुशी में छितौनी तमकुही रेल चलाओ संघर्ष समिति द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी क्षेत्र व नगर वासियों  पहुंचने की अपील की ।

इस मौके पर प्रमुख रूप से आनंद कुशवाहा, शैलेश यदुवंशी, दिनेश जायसवाल,मनोज पाण्डेय, संजय कुशवाहा, योगेश शर्मा, रविशंकर जायसवाल, प्रशांत शर्मा,राजेन्द्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!