आईपीएल चीनी मिल सिसवा बाजार ने किया गन्ना मूल्य भुगतान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (महराजगंज)

आईपीएल चीनी मिल सिसवा बाजार ने पेराई सत्र 2025-26 का 15 दिसंबर तक का गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया है। मिल के यूनिट हेड संदीप पवांर ने बताया कि 11 दिसंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक खरीदे गए 1 लाख 12 हजार कुंतल गन्ने का गन्ना मूल्य 4 करोड़ 48 लाख रुपये किसानों के खाते में भेज दिया गया है।

विभागाध्यक्ष (गन्ना) धीरज सिंह ने गन्ना किसानों से आग्रह किया है कि वे मिल को साफ-सुथरे और ताजे गन्ने की सप्लाई करें। साथ ही, किसानों को सुझाव दिया गया है कि वे आगामी बसंत क़ालीन गन्ना बुवाई के लिए गन्ना प्रजाति को.0118, कोशा.13235, कोलख.14201, को.15023, कोलख.16202 आदि का गन्ना बीज अभी से रिजर्व करा लें ताकि फरवरी-मार्च की गन्ना बुवाई में बीज मिलने में कोई असुविधा न हो।

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!