आईपीएल चीनी मिल सिसवा बाजार में प्रधानमंत्री मोदी के भूमि पूजन समारोह का सजीव प्रसारण*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (महराजगंज)

21 दिसंबर।

आईपीएल चीनी मिल सिसवा बाजार के किसान समृध्दि केन्द्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम वैली फर्टिलाइजर एवं केमिकल कंपनी लिमिटेड की अमोनिया-यूरिया उर्वरक संयंत्र परियोजना नामरूप, असम के भूमि पूजन समारोह का सजीव प्रसारण किया गया।
इस अवसर पर ईकाई प्रमुख संदीप पवार, विभागाध्यक्ष (गन्ना) धीरज सिंह और उर्वरक डिवीजन से एम.के. दूबे आदि उपस्थित रहे। मिल क्षेत्र के गणमान्य कृषकों ने भी इस कार्यक्रम में उत्सुकता के साथ सहभाग किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस परियोजना को असम और पूरे उत्तर-पूर्व के लिए औद्योगिक प्रगति का नया अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना किसानों की उर्वरक आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगी।
इस परियोजना की अनुमानित लागत 10,600 करोड़ रुपये है और यह असम और पड़ोसी राज्यों की उर्वरक आवश्यकताओं को पूरा करेगी, आयात निर्भरता को कम करेगी, और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी।
News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!