Post Views: 155
Newsalert9.(पकड़ी बाजार)
धीरेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट —
पूर्व मंत्री विधायक जयप्रकाश निषाद ने रविवार को देवरिया जनपद के पकड़ी बाजार बिजली घर पर स्थापित 10 एमबीए ट्रांसफार्मर का लोकार्पण किया। इससे लगभग 80 गांवों के बिजली उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज से मुक्ति मिल सकेगी ,साथ ही निर्वाध सप्लाई भी मिल सकेगी।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि पकड़ी बाजार बिजली घर के अंतर्गत आने वाले गांवों के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या थी। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर उन्होंने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मिलकर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग किया था ,इसी क्रम में क्षेत्र के लोगों को यह उपहार मिला है।
इस अवसर पर एक्सईएन नरेन्द्र प्रकाश, एसडीओ विवेक सिंह, जेई शक्ति सिंह, मंडल अध्यक्ष ऋषि सिंह, जितेंद्र गुप्ता, कमलेश सिंह, गिरिश नारायण सिंह, सदा शिव सिंह, गुडलेश तिवारी, श्रवण तिवारी, महेश्वर पाठक, जवाहिर मिश्रा आदि उपस्थित रहे।










