Post Views: 107
Newsalert9.(कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट
आईपीएल चीनी मिल खडडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम वैली फर्टिलाइजर एंड केमिकल कंपनी लिमिटेड की अमोनिया-यूरिया उर्वरक संयंत्र परियोजना नामरूप, असम के भूमि पूजन समारोह का लाइव प्रसारण किया गया।
इस अवसर पर मिल के प्रधान प्रबंधक एन पी सिंह, केन मैनेजर सुधीर कुमार, मुन्ना सिंह,अमुज सिंह,संदीप चौधरी, संजय तिवारी,दाउद इब्राहिम सहित और क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।
भूमि पूजन समारोह असम के नामरूप में हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल माध्यम से शिरकत की।
एन पी सिंह ने बताया कि यह परियोजना 10,600 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही है, जो असम और पड़ोसी राज्यों की उर्वरक आवश्यकताओं को पूरा करेगी और आयात निर्भरता को कम करेगी। परियोजना के पूरा होने पर सालाना 12.7 लाख मीट्रिक टन यूरिया का उत्पादन होगा, जिससे पूर्वोत्तर राज्यों की उर्वरक जरूरतें पूरी होंगी ।

किसानो ने सजीव प्रसारण के माध्यम से असम में बनने जा रहे इस परियोजना को देखकर खुशी व्यक्त करते हुए ,कहा कि आइपीएल खडडा द्वारा की गयी प्रसारण की व्यवस्था अति सराहनीय है।










