उप गन्ना आयुक्त परिक्षेत्र गोरखपुर यशपाल सिंह और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सिसवा बाजार हरिनारायण यादव ने बुधवार को आईपीएल चीनी मिल सिसवा बाजार के मिल गेट के कांटा नं. एक, तीन, चार का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मिल के ईकाई प्रमुख संदीप पवांर और विभागाध्यक्ष (गन्ना) धीरज सिंह भी उपस्थित रहे। निरीक्षण में मिल के मानक के अनुसार जांच एवं अन्य व्यवस्थाएं सही पाई गईं।