Newsalert9
कुशीनगर
–खडडा के पुर्व विधायक जटाशंकर त्रिपाठी का प्रयास ला रहा रंग।
—100 बेड का यूनानी अस्पताल व मेडिकल कालेज करदह गाँव में बनाने हेतु आगड़न तैयार करने की शुरू हुई कार्यवाई ।।
खडडा विधानसभा के करदह गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय के निर्माण की उम्मीद फिर जगी। खडडा के पूर्व विधायक जटाशंकर त्रिपाठी की मांग पर डायरेक्टर यूनानी सेवाएं के निर्देश पर नये सिरे से आगड़न तैयार किया जा रहा है।

वर्ष 2021 में तत्कालीन विधायक जटाशंकर त्रिपाठी की मांग पर प्रदेश सरकार ने करदह में पं० दीनदयाल उपाध्याय राजकीय यूनानी मेडिकल कालेज एवं चिकित्सालय की स्थापना का निर्देश दिया था। इसके लिए जिला प्रशासन ने 5 एकड़ भूमि संबंधित विभाग को आवंटित की थी और 153 करोड़ का आगणन तैयार कर शासन को बजट के लिए भेजा गया था।
यह परियोजना ठंडे बस्ते में पड़ गई थी।
पूर्व विधायक जटाशंकर त्रिपाठी लगातार इस महत्वपूर्ण परियोजना को पूर्ण करने हेतु,मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव, सहित संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियो से पत्राचार करते रहे हैं। अब इस मामले में नये सिरे से आगड़न रिपोर्ट मांगी गयी है।इसके बाद मेडिकल कालेज के धरातल पर मूर्त रूप लेने की उम्मीद जग गयी है। इस क्रम में सोमवार को यूनानी सेवा के मेडिकल आफिसर डॉ सुयैब और पीडब्लूडी के एई अरसद खान के नेतृत्व में पहुंची यूनानी और पीडब्लूडी की टीम ने आवंटित भूमि का भौतिक निरीक्षण किया।
डाक्टर सुयैब ने बताया कि —
100 शय्यायुक्त राजकीय यूनानी मेडिकल कालेज एवं चिकित्सालय की स्थापना के लिए निदेशक के निर्देश पर पी०डब्लू०डी० विभाग के द्वारा नये सिरे से लागत सहित सभी कार्यो का विस्तृत आगड़न तैयार किया जा रहा है। इसे शासन को भेजा जाएगा,धन स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा ।
इस मौके पर सीनियर असिटटेन्ट प्रोफेसर इरफान अहमद, जेई राजीव यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।










