हाथों में कुदाल लेकर नाली साफ करने पानी में उतर पड़ी महिलाएं–

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सरकारी सिस्टम को दिखाई आइना।

ग्राम पंचायत द्वारा सफाई नहीं कराने से जल भराव से लोग परेशान ।

Newsalert9

कुशीनगर

कुशीनगर जनपद के खड्डा विकास खंड के ग्राम पंचायत बंजारी पट्टी के टोला सिसवा रामसहाय में ग्राम पंचायत द्वारा नालियों की सफाई नहीं करने से सड़कों पर जलभराव हो गया। ग्रामीण महिलाओं ने स्वयं नाले की सफाई शुरू करते हुए कहा   कि सफाई नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और जलजनित विमारियों का खतरा बढ़ गया है।

ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि बार-बार कहने के बावजूद ग्राम पंचायत के सफाई कर्मचारी और सचिव ने ध्यान नहीं दिया, जिससे उन्हें मजबूरन हाथ में कुदाल उठानी पड़ी। उन्होंने कहा कि सफाई के अभाव में गांव में जलभराव की समस्या बढ़ गई है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है।

महिलाओं ने सरकारी सिस्टम पर सवाल उठाया, कहा कि सफाई के नाम पर बड़ी रकम  खर्च होने के बावजूद धरातल पर कोई बदलाव नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के अधिकारियों की लापरवाही के कारण गांव की स्थिति खराब हो गई है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्राम पंचायत के अधिकारी सफाई व्यवस्था में सुधार करें और जलभराव की समस्या का समाधान करें। 

बाबा कि रिपोर्ट——

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!