बाढ़ के बाद भी दुश्वारियां: निचलौल ब्लॉक के सोहगीबरवा क्षेत्र के ग्रामीणों को कई समस्याओं का सामना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल ब्लॉक के बाढ प्रभावित ,सोहगीबरवा, शिकारपुर,भोथहा,मटियरवा,आदि गांवों में बाढ़ का पानी कम होने के बाद भी ग्रामीणों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रोहुआ नाला पार करने के लिए निजी नाव चालकों की मनमानी कीमतें ग्रामीणों को परेशान कर रही हैं। मच्छरों के प्रकोप से संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है और पीने के पानी की कमी हो गई है।

रोहुआ नाला पार करने में हो रही जेब ढीली —

ग्रामीणों को रोहुआ नाला पार करने के लिए निजी नाव चालकों को मनमानी कीमतें देनी पड़ रही है। नाविकों द्वारा दो किमी नाव से जाने का 30 से 60 रुपए तक लिया जा रहा है। ग्रामीणों ने इस समस्या को देखते हुए सरकारी नाव की व्यवस्था करने की मांग की है।

  मच्छरों का प्रकोप और संक्रामक बीमारियों का खतरा —  

बाढ़ का पानी खत्म होने के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ग्रामीणों ने दवा का छिड़काव करवाने की मांग की है। मच्छरों के प्रकोप से संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

  पीने के शुद्ध पानी की किल्लत

इन गांवों का पानी दूषित हो जाने से ग्रामीणों को पीने के पानी की दिक्कत हो गई है। ग्रामीण बिहार से आने वाले आर ओ का महंगा पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं।

पशु पालको की समस्या–

पशुपालकों के सामने पशुओं का चारा खिलाना मुश्किल हो गया है। घर में रखा भूसा बाढ़ के चलते बह गया और खेत में अभी पानी है, इस बाढ़ के बाद कीचड़ ज्यादा आने के कारण घास भी कहीं दिख नहीं रहा है।

प्रशासन की पहल—-

तहसील प्रशासन ने राहत सामग्री और मवेशियों के लिए भूसा चारा का वितरण किया है। शिकारपुर के ग्रामीणों को भूसा और राशन वितरण किया गया। इस मौके पर हल्का लेखपाल मनीष पटेल और शिकारपुर ग्राम प्रधान लल्लन यादव आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!