Newsalert9
कुशीनगर
नगर पंचायत खडडा के कार्यालय में विधायक विवेकानंद पांडे और नगर अध्यक्ष संगीता वर्मा ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि हमें अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ विश्व में प्रेम, शांति, अहिंसा और सौहार्द को स्थापित करने के लिए संकल्पित होना चाहिए।
विधायक विवेकानंद पांडे ने आगे कहा, “महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री ने देश की स्वतंत्रता और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमें उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए और उनके सिद्धांतों को जीवन में उतारना चाहिए।”
नगरपंचायत अध्यक्ष संगीता वर्मा ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपनाने से हम अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में बदल सकते हैं। हमें उनके सिद्धांतों को जीवन में उतारने का आह्वान करती हूं।”

इस समारोह में नगरपंचायत के सभी सभासद गणों ने दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
बाबा की रिपोर्ट.










