महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विधायक विवेकानन्द पांडेय ने स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

कुशीनगर

खडडा के विधायक  विवेकानंद पांडेय के नेतृत्व में महाराणा प्रताप चौक पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पौधारोपण भी किया गया।

इस कार्यक्रम में विधायक विवेकानंद पांडेय ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा, “हमें उनके आदर्शों को अपनाने और उनके सपनों को पूरा करने के लिए काम करना होगा।”

विधायक ने  हाथ में झाड़ू लेकर सफाइ कर स्वच्छता का संदेश दिया ।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, नगरपंचायत खडडा के अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष खडडा चन्द्र प्रकाश तिवारी, विजय कन्नौजिया,राजेश्वर सिंह सहित स्थानीय निवासियों ने भाग लिया और स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी की। पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

बाबा की रिपोर्ट—

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!