सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2024 का आयोजन, विजेता छात्र हुए सम्मानित:::

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

कुशीनगर

कुशीनगर जनपद के खडडा नगर स्थित श्रीमती के.डी. कोचिंग सेंटर & सुपर 60, आर.जी. मॉडर्न सेंट्रल एकेडमी द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2024 के पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया।

इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार भावना सिंह,  द्वितीय पुरस्कार नेहा पासवान और तृतीय पुरस्कार राजन निषाद (तीनो उच्च प्राथमिक विद्यालय मदनपुर सुकरौली )को दिया गया। इसके अलावा,30 अन्य विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने विजेताओं को बधाई दी और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि सुदीप विश्वकर्मा, एवं पत्रकार संजय पांडेय ने भी अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर अभिप्सित यादव, विनय सिंह, आनन्द सिंह, दयासागर कुमार,आदि मौजूद थे।

प्रतियोगिता के आयोजक नीरज सर और निखिलेश विश्वकर्मा ने विजेताओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम की सफलता पर खुशी व्यक्त की।

यह प्रतियोगिता 25 अगस्त 2024 को आयोजित की गई थी, जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था।

बाबा की रिपोर्ट–

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!