Newsalert9
कुशीनगर
बच्चों के हाथ में मोबाइल का खतरनाक खेल: ऑनलाइन गेम में गंवाए 6.59 लाख रुपये
खडडा थाना क्षेत्र के ग्राम भैसहा/खडडा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दो बच्चों ने ऑनलाइन गेम खेलते हुए अपने माता-पिता के बैंक अकाउंट से 6.59 लाख रुपये निकाल लिए।
मामला तब उजागर हुआ जब चन्द्रशेखर सिंह और उनकी पत्नी शीला सिंह ने स्टेट बैंक खडडा और पुलिस को सूचना दी कि साइबर अपराधियों ने उनके अकाउंट से पैसा निकाल लिया है। लेकिन जांच में पता चला कि यह काम उनके दो बेटों, कक्षा 8 और 6 में पढ़ने वाले, ने किया था।
बच्चों ने बैंक के एटीएम कार्ड से यूपीआई बनाया और ऑनलाइन गेम खेलने लगे। उन्होंने पैसा निकलने के बाद जाने वाले मैसेज का आप्सन बंद कर दिया था। पहले तो उन्हें डॉलर में कुछ रुपये कमाए, लेकिन बाद में पासा पलट गया और पैसा निकल गया।
बच्चो के हाथ में मोबाइल के खतरे–
आनलाइन गेम्स और मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से बच्चों को खतरा हो सकता है। इससे उन्हें वित्तीय और मानसिक नुकसान हो सकता है। माता-पिता को अपने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखनी चाहिए और उन्हें साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक करना चाहिए।
बाबा की रिपोर्ट—










