Post Views: 157
Newsalert9
कुशीनगर
तुर्कहा पूरब टोला निवासी अजमेर अंसारी की भैंस शनिवार की देर रात चोरी हो गई। उन्होंने खडडा पुलिस को तहरीर देकर मदद मांगी है।
अजमेर अंसारी ने बताया कि रात में भैंस को दरवाजे पर बंधी थी, लेकिन सुबह उठने पर वह गायब थी। आस-पास खोजबीन करने के बाद भी भैंस का पता नहीं चला।
अजमेर अंसारी के लिए यह भैंस न केवल एक पशु है, बल्कि आजीविका का साधन भी है। भैंस चोरी होने से उनकी रोजी-रोटी पर संकट आ गया है।
अजमेर अंसारी ने पुलिस से मदद मांगी है और अपनी भैंस को जल्द से जल्द बरामद करने की अपील की है।
बाबा की रिपोर्ट–










