एस पी ने एक कोतवाल व एक थानाध्यक्ष सहित 7 को किया सस्पेंड:: तीन थानो पर नये प्रभारी तैनात ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा ने तीन थानो पर नये प्रभारी तैनात किए।

इनको मिली जिम्मेदारी —-

निरीक्षक धनवीर  सिंह  बनाएं गए कप्तानगंज प्रभारी निरीक्षक।

 निरीक्षक रवि कुमार राय अहिरौली बाजार से कोतवाली पडरौना प्रभारी निरीक्षक ।

उप निरीक्षक दिनेश कुमार बनाए गए थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार।

इसके अलावा 2 निरीक्षक सहित 37 पुलिस कर्मचारियों को विभिन्न थाना व सेल में भेजा गया है। 

——————————————-

एक इंस्पेक्टर, एक थानेदार समेत 7 पुलिस कर्मी सस्पेंड

  प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना आशुतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी सुभाष चौक पडरौना संदीप कुमार यादव, का.अमर जीत यादव, का.अभिजीत यादव तथा कप्तानगंज थानाध्यक्ष रहे राजकुमार बरवार, चौकी प्रभारी कस्बा कप्तानगंज दीपक सिंह, का.यशवंत कुमार को एसपी कुशीनगर ने सस्पेंड कर दिया है।

–पिछले दिनो पडरौना कोतवाली क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समय हुए बवाल के चलते पडरौना कोतवाल आशुतोष सिंह सहित कइ पुलिस कर्मचारी कार्यवाई के जद मे आ गये।

— कप्तानगंज के थानाध्यक्ष रहे बरवार थाने के समीप बड़े पैमाने जुआ का अड्डा संचालित होने ,मुख्य आरोपी को गिरफ्तार न कर पाने सहित कइ गंभीर मामले में इनकी भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर कार्यवाई के जद मे आ गये।

बाबा की रिपोर्ट —–

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!