गोरखपुर: राजघाट पुल पर सीएनजी कार धू धू कर जली।सवार सुरक्षित।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

बाबा की रिपोर्ट

गोरखपुर जनपद के राजघाट पुल पर एक सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। घटना में कार में सवार लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया ।

धू धू कर जलती कार

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सीएनजी गाड़ी में तकनीकी खराबी के कारण आग लगी है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मिलकर घटनास्थल को सुरक्षित बनाया और यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए।

इस घटना में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है, और कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!