खडडा के युवक की गाजियाबाद में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट—–

अभिषेक शुक्ला गाजियाबाद में रहकर नौकरी करते थे।

कुशीनगर जनपद के खडडा नगरपंचायत के टीचर कालोनी/ग्राम भगवानपुर के रहने वाले सुरेन्द्र शुक्ला के छोटे पुत्र अभिषेक शुक्ला (उम्र लगभग 26 वर्ष) की गाजियाबाद में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। अभिषेक गाजियाबाद में नौकरी करते थे और अपनी माता व भाइयों के साथ रहते थे।

दुर्घटना की जानकारी—-

  • शनिवार की शाम वाहन दुर्घटना में अभिषेक की मौत हो गई।
  • अभिषेक के मामा धर्मेन्द्र उपाध्याय ने दुखद घटना की पुष्टि की।
  • सूचना मिलते ही खड्डा नगर व उनके गाँव में शोक की लहर दौड़ गई।

शोक संतप्त परिवार —

  • पिता व अन्य परिजन गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।
  • खड्डा नगरपंचायत व भगवानपुर गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है।

अभिषेक की असामयिक मौत पर विधायक विवेकानन्द पांडेय,डाक्टर निलेश मिश्रा, नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा,नर्वदा पाठक,विन्ध्यवासिनी,दिनेश निषाद,सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके  आत्मा को शांति हेतु प्रार्थना की है।

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!