Post Views: 205
Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट—
छितौनी बगहा रेल पुल स्थित नारायणी तट पर मां नारायणी सामाजिक कुंभ स्थल पर संयोजक मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। दीपावली के अवसर पर दीपोत्सव की तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं ने कुंभ स्थल की सफाई की।
मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का महत्वपूर्ण पहलू है, जो स्वस्थ व स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करता है। उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर को भव्य दीपोत्सव, नारायणी पूजन व आरती किया जाएगा।

इस अवसर पर आयोजन समिति के कई सदस्य उपस्थित थे, जिनमें प्रभाकर पांडेय, विकास सिंह, अर्जुन, करण यादव, वीरेंद्र निषाद, सुनील यादव, राजेंद्र साहनी, वर्मा ठाकुर, अशोक चौधरी, अंकित व्याप्त और अमर सिंह शामिल थे।
बाबा की रिपोर्ट—










