गोरखपुर से विहार जा रही प्राइवेट बस पर हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा में हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट–

गोरखपुर से विहार जा रही एक प्राइवेट बस को हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा में सोमवार शाम बाइक सवार मनबढ़ों ने रोका। बस में चढ़कर यात्रियों के साथ मारपीट की गई, जिसमें यात्रियों को चोटें आईं। घटना स्थल से पुलिस पिकेट कुछ ही दूरी पर है, लेकिन पुलिस अनजान बनी रही।

बस में बैग रखने को लेकर हुए विवाद के बाद यह घटना हुई।

जब बस हनुमानगंज थाना क्षेत्र में छितौनी कस्बे के पास पहुंची, तो विवाद करने में शामिल युवक बस से नीचे उतर गया। इसके बाद उसने एक दर्जन साथियों को बुला लिया,, बस पनियहवा तिराहे की ओर आगे बढ़ रही थी, तभी बाइक सवार दस के करीब मनबढ युवक बस को घेर कर रोक लिए और बस में घुस गये।

इस दौरान यात्रियों की पिटाई की गई, जिसमें एक युवक लहू लुहान हो गया, कई लोग घायल हो गए। बस में महिलाएं और बच्चे भी थे, जो दहशत में आ गए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।

कुशीनगर पुलिस ने ट्विटर पर बताया है कि हनुमानगंज पुलिस को कार्रवाई के लिए कहा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ।

बाबा की रिपोर्ट—

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!