स्वच्छता से बड़ा कोई धर्म नहीं: डॉ देवेन्द्र मणि त्रिपाठी,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट–

कुशीनगर: राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज भुजवली प्रमुख के विद्यार्थियों और एनएसएस स्वयंसेवकों ने विद्यालय के समीप स्थित पोखरे की वृहद सफाई की। यह अभियान छठ व्रत पर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाया गया।

प्रधानाचार्य डॉ देवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा, “स्वच्छता जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। स्वस्थ जीवन की परिकल्पना स्वच्छता के बिना नहीं की जा सकती। हमारे पुरखों ने संरक्षण के उद्देश्य से छठ महापर्व मनाने की परंपरा दी। यह पर्व लोक आस्था का महापर्व है और हमें प्रकृति के अनुरूप कार्य करने की प्रेरणा देता है।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारे व्रत और त्योहार हमें जीवन के मूल्यों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए।”

इस अवसर पर संजय पाण्डेय, निर्भय मिश्र, रामस्वरूप पांडेय, आशीष सिंह, मनीष राय, दीपिका सिंह, पल्लवी मिश्रा, सत्येन्द्र मिश्र आदि उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों ने पोखरे की सफाई करके सामुदायिक स्वच्छता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया। यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद करेगा, बल्कि समाज में स्वच्छता की महत्ता को भी बढ़ावा देगा।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!