एक तरफा प्यार में पागल युवक ने किशोरी पर फेंका था, ज्वलनशील पदार्थ,,दो गिरफ्तार,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट—

कुशीनगर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना घटी थी। एक युवक ने एक तरफा प्यार में किशोरी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया, जिससे वह झुलस गई। पुलिस ने आरोपी मुकेश राजभर और सूरज राजभर निवासी ग्राम केरवनिया थाना नेबुआ नौरगिया को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता खतरे से बाहर है।

घटना का खुलासा करते एसपी संतोष मिश्रा

एसपी संतोष मिश्रा ने बताया की आरोपी मुकेश ने बताया कि वह लड़की को एक तरफा पसंद करता था, लेकिन लड़की ने उसके प्यार को नकार दिया। इसके बाद मुकेश ने अपने दोस्त सूरज के साथ मिलकर उसे डराने के लिए घास में छिड़कने वाला केमिकल पदार्थ कोल्ड ड्रींक की बोतल में  भरकर ,लड़की के घर सूरज के साथ पहुँचा , बारामदे मे झाड़ू लगा रही लड़की के उपर फेंक दिया।

एसपी ने मनबढ युवको को सख्त लहजे में संदेश देते हुए  कहा की इस तरह की हरकत करने वाले युवको के साथ सख्ती से पुलिस निपटेगी।

एसपी ने चौबीस घंटे के अंदर घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।

बाबा की रिपोर्ट—

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!