रावण बध मेला: खडडा के लखुई ग्राम में रावण के पुतले का दहन, विराट दंगल का आयोजन बृहस्पति को

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट—

मेले में गजराज को झूमते देख दर्शक भी झूमे,,देखिए विडियो

कुशीनगर के खडडा विकास खंड के ग्राम सभा लखुई में 23 वर्षों से लगातार आयोजित होने वाले रावण बध मेले में बुधवार को रावण के पुतले का दहन किया गया। इस अवसर पर रामलीला के कलाकारों ने उत्कृष्ट नाटक प्रस्तुत किया, जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गे।जय श्री राम के नारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

गजराज पर सवार कलाकार

आस-पास के गांवों के लोगों ने मेले का आनंद लिया और हाथी पर सवार रामलीला के कलाकारों को देखकर ताली बजाई। मेला प्रबंधक कुलेश मिश्रा, और नितिश मिश्रा  ने बताया कि बृहस्पतिवार को विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नेपाल, बिहार और प्रदेश के अन्य जनपदों के पहलवान भाग लेंगे।मेला के रचनाकार जलालुद्दीन अंसारी व स्वर्गीय विकानु कुशवाहा का नाम लिया जाता हैं।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान संतोष पासवान, रामप्रकाश चौधरी, विवेक कुशवाहा, रामजी कुशवाहा, बिहारी कुशवाहा, संतोष चौधरी, वाजिद अंसारी, पन्नेलाल पासवान ,माहताब आलम समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बाबा की रिपोर्ट—

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!