Newsalert9 (महराजगंज)
संजय की रिपोर्ट—
महराजगंज के नगर पंचायत चौक कार्यालय परिसर में शनिवार को टैक्सी स्टैंड की नीलामी का आयोजन किया गया। इस नीलामी में तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता देवी, ईओ ओमप्रकाश और सभासदों सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

नीलामी की शुरुआत ₹2,10,000 से हुई और अंततः ₹3,80,000 पर समाप्त हुई। प्रताप इंटरप्राइजेज ने अंतिम बोली लगाई और टैक्सी स्टैंड का अधिकार प्राप्त किया। नीलामी प्रक्रिया पारदर्शी और सफल रही।

इस अवसर पर सभासद अजय कुमार मद्धेशिया, विशाल पुष्कर, छविनाथ यादव, आशीष साहनी, सर्वेश पांडेय, गोवर्धन प्रसाद, पवन और नगर पंचायत के कर्मचारी और स्थानीय लोग उपस्थित थे। नीलामी प्रक्रिया में प्रमुख भागीदारों में समा इंटरप्राइजेज, शुभ इंटरप्राइजेज और प्रताप इंटरप्राइजेज शामिल रहे।
महराजगंज से संजय की रिपोर्ट —










