Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट–
कुशीनगर जनपद के खडडा तहसील क्षेत्र में गंडक नदी और अन्य स्थानों से अवैध बालू खनन की घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें जेसीबी मशीनों का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है ।
इस अवैध कारोबार में रात के अंधेरे व दिन के समय भी चल रहा है।इसका विडियो सामने आया है। इसके अलावा, लक्ष्मीपुर पडरहवा गाँव के पास गंडक नदी पर बने एशिया के सबसे बड़े ठोकर वीरभार के पास भी अवैध बालू खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है ।नौतार जंगल गाँव व पनियहवा पुल के पास महदेवा गाँव के मौजा ,तथा बरवारतनपुर गाँव के पास अवैध खनन चल रहा है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि गंडक नदी उसपार के बाढ प्रभावित गाँव शिवपुर में दिन के उजाले में जेसीबी से अवैध खनन किया जा रहा है।
लोगो का कहना है कि यह प्रशासन की लापरवाही और अवैध गतिविधियों के प्रति उनकी उदासीनता को दर्शाती है।
कुशीनगर के जिला खनन अधिकारी अभिषेक सिंह का कहना है की विडियो सामने आया है ,अवैध खनन करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। ।
बाबा की रिपोर्ट—










