Post Views: 624
Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट–
कुशीनगर: नवसृजित नगर पंचायत छितौनी में निपुण असेसमेंट टेस्ट (एनएटी) के संदर्भ में विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। नगर अध्यक्ष अशोक निषाद के दिशानिर्देश पर सीएम अर्बन फेलो इंजीनियर संदीप मौर्या और नामित नोडल अधिकारी अमित चौहान द्वारा यह निरीक्षण किया गया।
इस निरीक्षण के दौरान, विद्यार्थियों को निपुण बनाने और उनकी साक्षरता को बेहतर बनाने के दृष्टिकोण से वार्षिक तौर पर आयोजित किए जाने वाले इस उत्कृष्ट टेस्ट परीक्षा के महत्व पर चर्चा की गई। इस टेस्ट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र भाषा हिंदी और गणित का ज्ञान होना और कुशल प्रशिक्षण के जरिए उनके बेहतर भविष्य बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
बाबा की रिपोर्ट—










