Post Views: 898
Newsalert9 (कुशीनगर) विडियो है।
बाबा की रिपोर्ट—
खडडा के सीओ उमेश चंद्र भट्ट द्वारा ग्रामीणों को सुसाइड करने का टिप्स देने का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना रामपुर गोनहा गांव के चौरसिया टोले में हुई, जहां सीओ ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस चस्पा करने के बाद महिला से वार्ता की।
एसडीएम खडडा ऋषभ पुंडीर के साथ गाँव में सीओ फोर्स से साथ पहुंचे थे ,एसडीएम के सामने सीओ महिला से कह रहे हैं कि सरकारी जमीन सरकारी है ,इसे खाली करना होगा ।
इसपर एक महिला बोलती है कि तब गोली मार दो।
मरने के लिए बिजली तार व ट्रेन ::
सीओ उमेश चंद्र भट्ट ने महिला से कहा कि हम क्यों मारे, बहुत से बिजली के तार और बहुत से ट्रेन जा रही है।
यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है और सीओ की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
बाबा की रिपोर्ट—-










