अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का खडडा पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो तस्कर गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट—

कुशीनगर की खडडा पुलिस ने अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिकप वाहन व 5 लाख रुपये की कीमत वाली अवैध शराब बरामद की है। कम्बल के गट्ठर के बीच शराब छुपाइ गयी थी।

तस्करो की पहचान–

गिरफ्तार किए गए तस्करों के नाम अक्षय कुमार और संतोष कुमार यादव हैं। अक्षय कुमार हरियाणा के जिन्द जनपद का निवासी है, जबकि संतोष कुमार यादव बिहार के दरभंगा जिले का निवासी है।

पुलिस ने बताया कि बरामद की गई शराब चण्डीगढ़ निर्मित है और इसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये है। पुलिस ने आगे बताया कि गिरफ्तार किए गए तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खडडा उमेशचन्द भट्ट के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के रोक थाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष  अनिल सिंह, का0 शशिकेश गोस्वामी, का0 शिवानन्द सिंह, का0 दीपू कुंवर, का0 रणजीत यादव और का0 अरविन्द गौड़ शामिल हैं।

बाबा की रिपोर्ट—

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!