मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 185 जोड़ों की हुई शादी ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट—

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कुशीनगर के खडडा व्लाक मुख्यालय में शुक्रवार को 185 जोड़ों ने सात फेरे लिए। इस अवसर पर विधायक विवेकानन्द पांडेय, व्लाक प्रमुख शशांक दूबे और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने नव दंपतियों को शुभकामनाएं दीं।

समारोह में हिन्दू और मुस्लिम दोनों धर्मों के मानने वाले जोड़े शामिल हुए।

हिन्दू जोड़ों का विवाह पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ कराया गया, जबकि मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़वाया गया। नवविवाहित जोड़ों को सरकार द्वारा उपहार भी दिया गया।

विधायक विवेकानन्द पांडेय ने कहा कि भाजपा की सरकार सबके हित और खुशी के लिए कृतसंकल्पित है।

व्लाक प्रमुख खडडा शशांक दूबे ने नव विवाहित जोड़ों को बधाई देते हुए इस योजना की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीब और वंचित वर्ग के लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस अवसर पर पुर्व विधायक दीपलाल भारती, मनोज जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नेबुआ नौरंगिया शेषनाथ यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष छितौनी अशोक निषाद,नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा,चन्द्रप्रकाश तिवारी, प्रधान संघ   अध्यक्ष संग्राम यादव, अवनिन्द्र गुप्ता,   विडीओ विनीत यादव,प्रद्युम्न तिवारी, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। समारोह का आयोजन समाज कल्याण विभाग के द्वारा किया गया ।

वन विभाग की ओर से डिप्टी रेंजर अमित तिवारी द्वारा नव दम्पतियो को पौधा भेंट किया गया ।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!