Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट —
कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के आलम मठिया गांव के लाल टोले में बच्चों के विवाद में बड़ों के बीच हुई झड़प में चाकू बाजी की घटना में 40 साल के महावीर प्रसाद की निर्मम हत्या कर दी गई।

मृतक महावीर प्रसाद की पत्नी अंगिरा ने बताया कि बच्चों के बीच झड़प होने के बाद राम भवन कुशवाहा अपने परिजनों के साथ दरवाजे पर चढ़कर आया और महावीर प्रसाद को उठाकर अपने घर ले गया, जहां उसने चाकू से वार कर महावीर प्रसाद की हत्या कर दी।

इस घटना के बाद से आरोपी रामभवन कुशवाहा फरार हो गया है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की है। घटना के बाद से गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई है।
नेबुआ नौरगिया के एस एच ओ हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बाबा की रिपोर्ट—-










