Post Views: 200
Newsalert9(कुशीनगर)
बबलू की रिपोर्ट —
कुशीनगर: नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पकड़ियार-कप्तानगंज मार्ग पर खानूछपरा के समीप एक ओवरलोड ट्राला पलटने से बड़ा हादसा होने से बच गया। ड्राइवर राकेश यादव नौरंगिया से गन्ना लाद कर रामकोला मिल ले जा रहे थे, तभी अचानक एक मोटरसाइकिल आ गई और ट्रैक्टर ट्राला सड़क के किनारे 33 केवी लाइट में टकरा गया।
इस हादसे में ट्रैक्टर लाइट के पोल के बीच में फंस गया, लेकिन ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पोल टूटने की वजह से सपहा हाइडल से जुड़े गांव की लाइन बाधित हो गई। स्थानीय लोगों ने ब्रेकर की मांग की और ओवरलोड गाड़ी चलने की समय सीमा निश्चित करने की मांग की।
बबलू की रिपोर्ट —










