बंगलादेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हेतु तैयारी बैठक ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर

सौरहा खुर्द गांव में मंडल समिति गठन व बंगलादेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की तैयारी को लेकर भाजपा बगही धाम मंडल की कार्यशाला बैठक की गई।
मंगलवार को चरिघरवा शिव सह कृष्ण प्रणामी मंदिर पर मंडल अध्यक्ष हरि गोविंद रौनियार के अध्यक्षता में कार्यशाला बैठक हुई। बैठक में भाजपा जिला मंत्री व बगही धाम मंडल के चुनावधिकारी बाबू नंदन सिंह ने मंडल समिति चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने बताया कि 15 दिसम्बर तक मंडल अध्यक्षों का चयन होना है। सक्रिय और कर्मठता के आधार पर चयन होगा। बैठक में नौरंगिया खंड के संघ कारवाह पवन भाई ने बंगलादेश में हिन्दूओं के उपर कट्टरपंथियों के अत्याचार को लेकर पांच दिसंबर को होने वाली बंगलादेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर तैयारी की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में विरोध प्रदर्शन में अधिक से अधिक हिन्दू समाज के लोगो को लेकर जिले पर पहुंचने की अपील की गई। इस दौरान सर्वजित गुप्ता, आनंद दूबे,विजेन्द्र तिवारी,अनिल सिंह,रोहन गुप्ता, फतेहबहादुर दूबे, कमलेश पटेल, कृष्ण मुरारी पाण्डेय, शम्भू चौहान, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!