पोलियो दिवस पर विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने ड्राप पिलाकर किया शुभारम्भ! जनता से की अपील ।।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

विधायक ने की अपील

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा पोलियो दिवस 8 दिसंबर के अवसर पर नगर पंचायत खडडा स्थित एक निजी स्कूल में विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने बच्चों को पोलियों ड्रॉप पिलाकर अभियान का शुभारम्भ किया।

बोले विधायक —-

विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने कहा कि भारत पोलियो मुक्त है, लेकिन पोलियो कुछ देशों में अभी भी है और फिर लौट सकता है। उन्होंने कहा कि अपने बच्चे की सुरक्षा में कोई चूक न होने दें। पोलियो की खुराक हर बार दिलाएं। पोलियो पर देश की जीत बनाए रखने में योगदान दें।

पोलियो एक अत्यधिक संक्रामक और कभी-कभी घातक वायरस है जो नसों को प्रभावित करता है और स्थायी मांसपेशियों में कमजोरी, लकवा और अन्य लक्षण पैदा कर सकता है । यह वायरस आमतौर पर दूषित भोजन या पानी का सेवन करने या दूषित सतह को छूने और फिर मुंह को छूने से फैलता है।

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी पारस नाथ गुप्ता, युवा भाजपा नेता आनन्द सिंह, पंकज कुमार गुप्ता, चंदन मिश्रा, ममता गिरी, सुनीता यादव, शीला आदि मौजूद रहे।

बाबा की रिपोर्ट—-

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!