Post Views: 240
Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट
मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन खडडा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंजारी पट्टी में किया गया। इस प्रतियोगिता में दूर-दराज से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में नवल परासी नेपाल, कड़ुवना, सोनबरसा, रामपुर गोनहा, लखुआ आदि टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में नवल परासी नेपाल और लखुआ के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें लखुआ की जीत हुई।

लखुआ के रेडर समीर को मैच के हीरो के रूप में सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के आयोजनकर्ताओं में मनोज कुमार यादव, सलाउद्दीन अंसारी, इरशाद, अशरफ, मुमताज मास्टर, सुनील यादव, हरिओम कुमार, लकामुदीन आदि शामिल थे।
बाबा की रिपोर्ट —










