आरपीआईसी कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को विधायक ने किया पुरस्कृत । ग्रीन हाउस चैंपियन रहा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट–

आरपीआईसी कॉन्वेंट स्कूल मठिया (खडडा) में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस ने सर्वाधिक स्वर्ण पदक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया।

मुख्य अतिथि विधायक विवेकानन्द पांडेय ने किया पुरस्कृत—

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि खडडा के विधायक विवेकानन्द पांडे  ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल दिए।

उन्होंने कहा कि “खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, सामूहिकता और जीतने की भावना विकसित होती है। मैं विजेता खिलाड़ियों को बधाई देता हूं और उन्हें आगे भी इसी तरह प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित करता हूं।”

विशिष्ट अतिथि दुर्गेश्वर वर्मा ने कहा–

विशिष्ट अतिथि खडडा के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने कहा कि “आरपीआईसी कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया है। मैं विद्यालय के प्रबंधक और शिक्षकों को बधाई देता हूं कि उन्होंने बच्चों को इस तरह का मंच प्रदान किया है।”

विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता डाक्टर निलेश मिश्रा ने कहा—

विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता पुर्व चेयरमैन डाक्टर निलेश मिश्रा ने कहा कि “खेलों के माध्यम से बच्चों में स्वास्थ्य, अनुशासन और जीतने की भावना विकसित होती है। मैं विजेता खिलाड़ियों को बधाई देता हूं और उन्हें आगे भी इसी तरह प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित करता हूं।”

ग्रीन हाउस का रहा दबदबा —

प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस ने 16 स्वर्ण पदक, 10 रजत पदक, 7 कांस्य पदक कुल 33 पदक हासिल किए। रेड हाउस ने 15 स्वर्ण पदक, 9 रजत पदक, 16 कांस्य पदक कुल 40 पदक हासिल किए। एलो हाउस ने 13 स्वर्ण पदक, 13 रजत पदक, 12 कांस्य पदक कुल 38 पदक हासिल किए। ब्लू हाउस ने 12 स्वर्ण पदक, 20 रजत पदक, 4 कांस्य पदक कुल 36 पदक हासिल किए।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक नीरज तिवारी , सह प्रबंधक धीरज तिवारी , प्रधानाचार्य एस.बी.सिंह, विजय शंकर मिश्रा, सुनिल पाण्डेय, रवीश मिश्रा, शुभम मोदनवाल, अभिषेक शर्मा पी टी आई, संजीव कुमार, सोमनाथ कसौधन, सरवर, चंद्रेश चौधरी, राहुल जयसवाल, चंद्रभान यादव, अरुन, जोखू प्रसाद, भानुप्रताप सिंह, अभिषेक रौनियार, अंकुर, मंगल, रागिनी चौबे, अनुपमा सिंह, शिवांगी केसरी, खुश्बू रौनियार, रेशु राय, सूरभी सरकार, शालिनी सिंह, प्रियंका श्रीवास्तव, दिव्यांशी केडिया, सरिता शर्मा, खुशी राय, प्राचिता शर्मा आदि उपस्थित रहे।

बाबा की रिपोर्ट —-

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!