Post Views: 134
Newsalert9 (महराजगंज)
संजय की रिपोर्ट
खेत देख घर वापस लौट रहे एक पैसठ वर्षीय किसान अज्ञात बाइक की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को निजी साधन से इलाज के लिए ले गए।
मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत चौक के वार्ड नम्बर 10 दिग्विजय नाथ नगर निवासी मुंद्रिका साहनी सोमवार को जंगल रोड स्थित अपने खेत में कृषि कार्य हेतु गये थे। शाम को घर लौट रहे थे। अभी एक पुलिया के करीब पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज अज्ञात बाईं की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। परिजनो द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान बताया कि घुटने की हड्डी टूट गयी है।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष रामचरन सरोज ने बताया कि मामला मेरे सज्ञान में नही है।
महराजगंज से संजय की रिपोर्ट–










