Newsalert9 (बगहा)
किसलय की रिपोर्ट
सशस्त्र सीमा बल की 65 वाहिनी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 22 ग्रामीण बेरोजगार महिलाओं के लिए 30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन कोजा राम लोमरोड़, कार्यवाहक कमांडेंट, 65 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बेतिया ने किया।

22 महिलाएं होंगी प्रशिक्षित–
इस कार्यक्रम में ग्राम डुमरी, सुखवानी तथा बखरी बाज़ार से चयनित 22 महिलाओं को ग्राम पंचायत बगही के पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में यह प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर कोजा राम लोमरोड़ ने कहा कि 65 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सीमावर्ती क्षेत्र के विकास हेतु सतत रूप से प्रयत्नशील है एवं नागरिक कल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं के व्यक्तित्व एवं कौशल विकास हेतु प्रासंगिक प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है ।

इस कार्यक्रम मे धीरज कुमार, मुखिया-ग्राम पंचायत बगही सुखवानी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और 65 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमा क्षेत्र के विकास के लिए किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की ।
इस कार्यक्रम में अभिषेक सुहाने, उप-कमान्डेंट, डा. किरण शंकर झा, निदेशक-जन्मस्थान हॉस्पिटल, गोपाल देवनाथ, सरपंच – ग्राम बगही सखुआनी, रमेश चौधरी, मुखिया – ग्राम मनचंगवा, मुनीश प्रसाद, सरपंच – ग्राम मनचंगवा, विजय कुमार महतो, मुखिया – ग्राम परसौनी, ब्रज किशोर महतो, सरपंच – ग्राम परसौनी, राकेश देवनाथ, वार्ड सदस्य, ग्राम बगही सखुआनी, रणजीत कुमार, प्रभारी – हिल स्टेशन फाउंडेशन, श्रीमती चन्द्र प्रभा कुमारी, प्रशिक्षण प्रशिक्षक, नव प्रशिक्षु, ग्रामीण तथा सशस्त्र सीमा बल 65 वाहिनी के बलकर्मी उपस्थित थे ।
बगहा से किसलय की रिपोर्ट —










