मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्राओं ने दिखाएं अपने हुनर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (महराजगंज)

संजय की रिपोर्ट —

फैंसी ड्रेस के माध्यम से देश की सेवा करने को तत्पर

उत्तर प्रदेश शासन एवं जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा के दिशा निर्देशन में दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार जनपद महराजगंज में मिशन शक्ति के अंतर्गत फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

मिशन शक्ति से नारियां हो रहीं सशक्त

इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं ने भारत माता रानी लक्ष्मीबाई अधिवक्ता चिकित्सक खिलाड़ी शिक्षिका तथा अन्य किरदारों के द्वारा देश की सेवा में समर्पित होने के लिए अपना जज्बा दिखाया। शिक्षक डॉ राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं ने यह संदेश दिया है कि मिशन शक्ति योजना निश्चित ही नारी शक्ति के लिए रामबाण है।

नारी का सबसे बड़ा हथियार मिशन शक्ति

कार्यक्रम का संयोजन सविता सिंह सिंपल कुमारी समीक्षा त्रिपाठी एवं पूनम सिंह तथा निर्देशन डॉ. राकेश कुमार तिवारी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता जगदंबिका सिंह ने कहा–

इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता जगदंबिका सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति से निश्चित रूप से नारियां सशक्त हो रही हैं। इसके माध्यम से उनकी क्षमता और उत्साह का भी वर्धन हो रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ,डॉ. पंकज कुमार गुप्त, सूर्य प्रकाश गुप्त ,रामसुखी यादव ,तबारक अली, अखिलेश कुमार मिश्र, निर्मला चौधरी, विवेकानंद त्रिपाठी सहित शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

महराजगंज से संजय की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!