सरल संस्कृत सम्भाषण कक्षा का सुभारम्भ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (महराजगंज)

संजय की रिपोर्ट —

जनपद महराजगंज के चौक नगर पंचायत स्थित दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को “गृहे-गृहे संस्कृतम्” योजना के अंतर्गत सरल संस्कृत सम्भाषण की कक्षा का सुभारम्भ किया गया।

संस्कृत भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला गया

इस दौरान उद्घाटन समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना सिंह ने संस्कृत भाषा के महत्व के बारे में बच्चों को बताया। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा हमारी संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है।

बच्चों को संस्कृत में परिचय देना सिखाया गया

संस्कृत भाषा की प्रशिक्षिका अंजली त्रिपाठी ने बच्चों को अत्यंत सरल ढंग से संस्कृत में परिचय देना सिखाया। उन्होंने बच्चों को संस्कृत भाषा के मूलभूत तत्वों के बारे में बताया।

उपस्थित रहे–

इस दौरान विद्यालय के अध्यापक/अध्यापिकाएं सहित छात्राएं व अन्य कर्मचारी गण भी उपस्थित रहें। यह कार्यक्रम संस्कृत भाषा के प्रति बच्चों की रुचि को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया था।

महराजगंज से संजय की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!