कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन तहसील ईकाई खडडा के चुनाव में दो पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर )

बाबा की रिपोर्ट

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन तहसील ईकाई खडडा के चुनाव प्रक्रिया के दौरान सोमवार को सद्भावना सभा का आयोजन किया गया। इसमें एकल उम्मीदवारी के आधार पर अनील कुमार सिंह को महामंत्री व मोहन कुशवाहा को उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

महामंत्री व उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन तहसील ईकाई खड्डा के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अनूप कुमार मिश्रा व अरविंद पांडेय तो महामंत्री पद के लिए अनील कुमार सिंह व अखिलेश पांडेय ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। उपाध्यक्ष पद के लिए कुमोदचंद शर्मा व मोहन कुशवाहा ने पर्चा दाखिल किया था। प्रक्रिया के तहत एल्डर कमेटी के अध्यक्ष भानूप्रताप पांडेय की देखरेख में सोमवार को सद्भावना सभा का आयोजन किया गया। इसमें महामंत्री पद के लिए उम्मीदवार रहे अखिलेश पांडेय व उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार रहे कुमोदचंद शर्मा ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली। इसके बाद एकल उम्मीदवारी के आधार पर अनील कुमार सिंह महामंत्री व मोहन कुशवाहा उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुए।

अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 23 दिसंबर को

एल्डर कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार यथावत है, चुनाव व परिणाम की घोषणा 23 दिसंबर को होगी।

बाबा की रिपोर्ट

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!