निचलौल थानाक्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

अभिषेक

महाराजगंज जनपद के निचलौल थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर शाम को चौराहे पर अंडा खरीदने गई छह वर्ष की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस को दी गई तहरीर में बच्ची के पिता ने बताया है कि उसकी बेटी गांव के चौराहे पर अंडा खरीदने गई थी। उसके बाद काफी देर तक वह घर नहीं लौटी। तब उसकी दादी उसे खोजते चौराहे पर गई तो बच्ची नहीं मिली। फिर किसी ने बताया कि बच्ची एक व्यक्ति के घर की तरफ गई है। बच्ची की दादी जब उस व्यक्ति के घर गई तब युवक बच्ची के साथ गलत कार्य कर रहा था। उसकी दादी को देखकर वह भाग गया। बच्ची ने घर आकर बताया कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

इस मामले में पुलिस ने उसी गांव के अमन यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

एसओ गौरव कन्नौजिया ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

अभिषेक की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!