गोरखपुर सांसद रवि किशन शुक्ला ने कृषि वैज्ञानिक ओम प्रकाश गुप्ता को किया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

बाबा की रिपोर्ट —
किसान सम्मान दिवस के अवसर पर एनेक्सी भवन गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में गन्ना कृषकों को वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करने के लिए उत्तर प्रदेश गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र पिपराइच गोरखपुर के पूर्व सहायक निदेशक ओम प्रकाश गुप्ता को सम्मानित किया गया। गोरखपुर सदर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने ओम प्रकाश गुप्ता को ट्रॉफी शील्ड देकर सम्मानित किया और कहा कि सेवानिवृति के बाद भी किसानों को जानकारी देना सबसे बड़ा सम्मान है।

इस अवसर पर पिपराइच के विधायक महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि गन्ना विकास में ओम प्रकाश गुप्ता का बड़ा योगदान है। राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राधेश्याम सिंह ने उनकी कार्यों की प्रशंसा की। गोरखपुर ग्रामीण क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह ने सराहना की

संयुक्त कृषि निदेशक गोरखपुर अरविंद सिंह, जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह, जिला गन्ना अधिकारी जगदीश यादव आदि ने ओम प्रकाश गुप्ता के कार्यों की सराहना की।इस अवसर पर ओम प्रकाश गुप्ता ने गन्ना प्रदर्शनी को सासद, विधायक, मंत्री, अधिकारियों को दिखाया और जानकारी दी। इसके पूर्व में भी कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा ओपी गुप्ता सम्मानित किए गए थे।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!