खडडा एसडीएम ऋषभ पुंडीर की बड़ी कार्रवाई: महीनों से चले आ रहे विवाद का हुआ समाधान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर) विडियो सहित ।।

बाबा

खडडा तहसील क्षेत्र के हनुमानगंज थाना अन्तर्गत ग्राम नौतार जंगल में रविवार को एसडीएम ऋषभ पुंडीर ने एक बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने फोर्स और राजस्व टीम के साथ मिलकर अवरूद्ध सड़क और सरकारी जमीन को खाली कराया। यह विवाद काफी दिनों से चला आ रहा था जिसका समाधान हो गया ।

ग्राम नौतार जंगल निवासी सुग्रीव और ओमप्रकाश साहनी ने तहसील समाधान दिवस में शिकायत की थी कि सरकारी जमीन में रास्ता बना था, लेकिन गाँव के रूपनरायन ने दिवाल और टाट लगाकर इसे अवरूद्ध कर दिया था।दोनो ने सड़क दिलाने व सरकारी जमीन मुक्त कराने की मांग की थी।
इसे गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी ने  नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक अजित कुमार, लेखपाल धीरज शुक्ला, रामप्रवेश, अनिल कुमार, प्रदीप पासवान की राजस्व टीम गठित करके समाधान करने का आदेश दिया था।  रविवार को एसडीएम स्वयं राजस्व टीम और हनुमानगंज पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और अपने देखरेख में पैमाइश कराई, जिसमें संबंधित जमीन सरकारी निकली। इसके बाद फोर्स की मदद से अतिक्रमण हटाकर सड़क साफ करा दी गई और आवागमन बहाल कर दिया गया तथा सरकार जमीन को मुक्त करा लिया गया।

ग्रामीणों ने एसडीएम के सूझबूझ की प्रशंसा करते हुए कहा कि काफी समय का विवाद समाप्त हो गया ।

समस्या समाधान करारे एसडीएम ऋषभ पुंडीर ।

इस संबंध में उपजिलाधिकारी ऋषभ पुंडीर ने बताया कि तहसील दिवस में की गई शिकायत के निस्तारण हेतु, सरकारी जमीन को खाली करा रास्ता बहाल करा दिया गया है।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!