केन्द्रीय मंत्री ने गोरक्षनाथ बाबा को खिचड़ी चढ़ा लोककल्याण की कामना की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (महराजगंज)

संजय की रिपोर्ट –+

केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सदर विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया के साथ नगर पंचायत चौक स्थित गोरक्षनाथ मंदिर में मकर संक्रांति के शुभ अवसर के दूसरे दिन बुधवार को शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को विधि विधान से खिचड़ी चढ़ा क्षेत्र वासियों हेतु लोकमंगल, सुखमय और समृद्धमय जीवन तथा राष्ट्र कल्याण की प्रार्थना की।

इस दौरान केन्द्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि ये सौभाग्य की बात है कि बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने का सुअवसर प्राप्त हुआ। दो दिन में लाखों लोगों ने बाबा को खिचड़ी चढाई । पर्व एवं त्योहार सामाजिक और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते है। इसकी पवित्रता बनाए रखना हम सबका परम् कर्तव्य है। इसी क्रम में उन्होंने यह भी कहा कि मकर संक्रांति भारत की पावन परंपरा का ऐसा पर्व है, जो सूर्य देवता को अर्पण का प्रतीक है। पूरी श्रद्धा के साथ लोग इस आयोजन के साथ जुड़ते हैं। मकर संक्रांति को उत्तर-दक्षिण, पूरब- पश्चिम में अलग-अलग नामों से जाना व मनाया जाता हैं।

इस दौरान ईओ ओमप्रकाश, थानाध्यक्ष चौक रामचरन सरोज, अशोक विश्वकर्मा, छोटे जायसवाल, रामचन्द्र चौधरी, सभासद पवन वर्मा, त्रिभुवन गुप्ता, कुन्नु सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

महराजगंज से संजय की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!