Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा
कुशीनगर के खडडा थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुरा बुजुर्ग के कुट्टी टोला में सिताराम कुशवाहा, विरझन कुशवाहा व वांगा के रिहाइशी घर व सारी संपत्ति जल कर राख हो गयी थी। इस घटना के बाद विधायक खडडा विवेकानन्द पांडेय पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे और उनको सांत्वना देते हुए तहसील प्रशासन को निर्देश दिया कि तुरंत अहेतुक सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने का आश्वासन दिया।

विधायक विवेकानन्द पांडेय की इस पहल की सराहना की जा रही है उनकी इस पहल से यह साबित होता है कि समाज में ऐसे जनप्रतिनिधि हैं जो दूसरों की मदद के लिए आगे आते हैं और उनके दुःख को कम करने का प्रयास करते हैं।
विधायक विवेकानन्द पांडेय की यह पहल एक मिसाल है और हमें उम्मीद है कि इससे और भी लोग प्रेरित होंगे और समाज की मदद के लिए आगे आएंगे।
बाबा की रिपोर्ट —










