कानपुर ने जीता राजा इंद्रजीत प्रताप शाही आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (तमकुहीराज)

पारसनाथ की रिपोर्ट —
कुशीनगर के तमकुहीराज में आयोजित राजा इंद्रजीत प्रताप शाही आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब कानपुर ने यूपी11 को 2-1 से हराकर अपने नाम कर लिया। इस रोमांचक मुकाबले में कानपुर की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और उपविजेता यूपी11 को पीछे छोड़ दिया।
यूपी11 के साहिल को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया, जबकि कानपुर के सईद को मैन आफ द मैच चुना गया। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता हरेंद्र जायसवाल, महेश्वर प्रताप शाही, और संजय गुप्ता ने संयुक्त रूप से विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार भेंट किए।
उन्होंने आयोजक मंडल को साधुवाद देते हुए कहा कि लगातार 31 वर्षो से ग्रामीण अंचल में  फुटबाल मैच आयोजित कर क्षेत्र के युवाओं को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

इस दौरान ओपी सिंह, भीम गुप्ता, प्रेम तिवारी, उमाशंकर गुप्ता, सुरेश पासवान, हिम्मत सिंह आदि भी मौजूद रहे।

यह प्रतियोगिता फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित की गई थी और इसमें कानपुर और यूपी11 के बीच खिताबी मुकाबला हुआ। कानपुर की जीत से उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने अपनी टीम की जीत का जश्न मनाया।

कुशीनगर के तमकुहीराज से पारसनाथ की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!