तीन करोड़ से ज्यादा की लागत से बने 50 बेड के कोविड वार्ड का सांसद व विधायक ने किया लोकार्पण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा

कुशीनगर जनपद के खडडा क्षेत्र के तुर्कहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगभग तीन करोड़ की ज्यादा लागत से बने 50 बेड के कोविड वार्ड का लोकार्पण सांसद विजय दुबे और विधायक विवेकानंद पांडेय ने फीता काटकर किया।

सांसद बोले–  केन्द्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार जन कल्याण के कार्य लगातार कर रही है —

इस वार्ड के निर्माण से क्षेत्र में आपदा का सही ढंग से प्रबंधन हो सकेगा और मरीजों को दूर-दराज जाने के चक्कर से बचत होगी। केंद्र और राज्य की डबल ईंजन की सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। आपदा व महामारी के समय यह वार्ड काफी काम आएगा ।यही पर ही सभी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी ।

विधायक ने कहा आपदा में वरदान साबित होगा यह वार्ड–

विधायक विवेकानन्द पांडेय ने कहा कि भविष्य में कोरोना जैसी महामारी अगर आ जाए तो लोगों का समय से इलाज हो सके, इसकी चिन्ता सरकार पहले से ही कर रही है।

यह वार्ड इस क्षेत्र के लिए आपदा में बरदान साबित होगा जनता को इलाज हेतु परेशान नहीं होना पड़ेगा।

सीएमओ सुरेश पटारिया ने नवनिर्मित वार्ड के विषय में जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा अतिथियों को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर नगरपंचायत अध्यक्ष खडडा के प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, रामानुज मिश्रा, प्रद्युम्न तिवारी,कुणाल राव, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पीएन गुप्ता,डाक्टर अमित कुमार, सुशील कुमार,एवं पंकज गुप्ता, सन्नी कुमार,सुहेल अख्तर ,आकाश गंगवार, चंदन मिश्रा, सहित स्वास्थ्य कर्मचारी, आशा एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे ।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!