Post Views: 174
Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा
खडडा विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय मदनपुर सुकरौली के 10 छात्रों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृति परीक्षा में अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर सफलता हासिल की है।
नेहा पासवान ने छठा रैंक, राजन निषाद ने सातवां रैंक, भावना सिंह ने उन्नीसवां रैंक, उत्कर्ष शर्मा ने इक्कीसवां रैंक, खुशबू ने पच्चीसवां रैंक, अमन साहनी ने छब्बीसवां रैंक, राहुल ने अट्ठाइसवां रैंक, अभिमन्यु निषाद ने उनतीसवां रैंक, शालू ने बत्तीसवां रैंक तथा अंशु भारती ने तैतीसवां रैंक हासिल किया है।

इन बच्चों की सफलता पर खंड शिक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार चौहान, प्राचार्य श्री अभीप्सित यादव, अध्यापक गण और ग्राम प्रधान श्रीमती सपना सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
बाबा की रिपोर्ट —










