Post Views: 147
Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा
आगामी त्यौहार होली और रमजान महीने का जुमा को देखते हुए थाना नेबुआ पर शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक की गई। इस बैठक में एसडीएम खडडा मोहम्मद जफर ने अध्यक्षता की और सीओ उमेश भट्ट मौजूद रहे।
बैठक में लोगों से शांति एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। एसडीएम मोहम्मद जफर ने कहा कि त्योहार हमें जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं और समाज में एकता और भाईचारा को बढ़ावा दें।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान सहित थाना क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे। बैठक में सभी लोगों ने शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया और समाज में शांति और सौहार्द को बनाए रखने के लिए एकजुट होने का वचन दिया।
बाबा की रिपोर्ट —










